DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डूमरघुचा में धूमधाम से मनाया गया मां कर्मा जयंती महोत्सव, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही बड़ी भागीदारी

📍 बालोद। परिक्षेत्रीय साहू समिति अछोली एवं ग्रामीण साहू समाज डूमरघुचा के सौजन्य से ग्राम डूमरघुचा में मां कर्मा जयंती महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनिला भेड़िया रहीं शामिल

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डौंडी लोहारा विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील साहू संघ देवरी के अध्यक्ष श्री नरेंद्र हिरवानी ने की।

इन अतिथियों की रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती चंदप्रभा सुधाकर, पूर्व उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ श्री रमेश सोनवानी, जिला साहू संघ बालोद के उपाध्यक्ष श्री टुमन साहू, कार्यकारी अध्यक्ष श्री किशोरी साहू, पूर्व उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, तहसील साहू संघ देवरी के उपाध्यक्ष श्री अविनाश साहू, श्रीमती उर्मिला साहू, संगठन सचिव श्री दीपेश साहू, श्रीमती धनेश्वरी साहू, जनपद सदस्य श्री लखन आर्य, ग्राम पंचायत भरनाभाट के सरपंच श्री टी.एस. ठाकुर, उपसरपंच श्री तिलक राम साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक श्री कैलाश साहू, श्री संतोष विनायक, श्री खेदूराम बढ़ई, परिक्षेत्र साहू समिति अछोली के अध्यक्ष श्री दीनदयाल साहू, सचिव श्री बुद्धदेव साहू, ग्रामीण साहू समाज डूमरघुचा के अध्यक्ष श्री गेसराम साहू और सचिव श्री ओंकार साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

लोक कला और प्रतियोगिताओं से सजा कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान ग्राम भौथीपार के लोक कला मंच “धरती के सिंगार” द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं समाज की माताओं और बहनों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

मीडिया प्रभारी ने किया मंच संचालन

पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन परिक्षेत्र साहू समिति अछोली के मीडिया प्रभारी श्री देवकुमार साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने मां कर्मा के आदर्शों को अपनाने और समाज की एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page