DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

5वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र की खराब क्वालिटी पर उठे सवाल, बच्चों ने बताया—लिखते-लिखते फट गया पेपर

📍 बालोद/छत्तीसगढ़। केंद्रीयकृत 5वीं बोर्ड परीक्षा में आज वितरित किए गए प्रश्नपत्र की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षार्थियों को दिए गए प्रश्नपत्र की कागज की क्वालिटी बेहद खराब होने की शिकायत सामने आई है। कई छात्रों ने बताया कि पेपर इतना कमजोर था कि लिखते समय फट जा रहा था और स्याही दूसरी तरफ दिखाई दे रही थी, जिससे प्रश्न और उत्तर पढ़ने में भी परेशानी हो रही थी।

रफ कॉपी से भी कमजोर कागज का इस्तेमाल

छात्रों का कहना है कि प्रश्नपत्र का कागज रफ कॉपी से भी ज्यादा कमजोर था। चूंकि उसी पेपर पर ही उत्तर भी लिखना था, इसलिए कई बच्चों को लिखते-लिखते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई कॉपियां लिखते समय ही फट गईं, जिससे परीक्षार्थियों की परेशानी और बढ़ गई।

गणित के प्रश्नों के लिए जगह का भी अभाव

शालेय शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने भी इस मामले को गंभीर बताया है। संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि आज हुई गणित परीक्षा में प्रश्न हल करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं दी गई थी। इसके अलावा रफ कार्य (रफ वर्क) के लिए भी कोई अलग स्थान नहीं दिया गया, जिससे छात्रों को उत्तर लिखने में कठिनाई हुई।

प्रश्नपत्र की गुणवत्ता की जांच की मांग

शिक्षक संघ ने मांग की है कि प्रश्नपत्र की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और यदि इसमें लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि बोर्ड परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में प्रश्नपत्र की क्वालिटी और छात्रों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए

संघ ने भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले पेपर और उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने की भी मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

राज्य स्तरीय केंद्रीकृत प्राथमिक परीक्षा 2026,समीक्षा के कुछ प्रश्न
1. पर्यवेक्षक हस्ताक्षर के लिए कोई स्थान नहीं।
2. बच्चों के उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं दिया गया,जिससे बच्चे चाहकर भी सिस्टमेटिकली गणित हल नहीं कर पाए,बच्चों के साथ नाइंसाफी
3. प्रश्नपत्र निर्माण में ब्लू प्रिंट औचित्यहीन।
4. कभी इस परीक्षा को केंद्रीकृत प्राथमिक परीक्षा,कभी प्राथमिक पात्रता परीक्षा,कभी प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा अलग अलग नाम से संबोधन
5. उत्तर पुस्तिका पैकिंग में भी विभिन्न प्रकार के दिशानिर्देश।
6. कुल मिलाकर विभाग मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता वर्ष में बजट अनुरूप कार्य करने में असफल

You cannot copy content of this page