DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनोपज आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने CMTC सिवनी में एक दिवसीय EAP कार्यक्रम आयोजित

बालोद। जिले में वनोपज आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सिवनी स्थित CMTC प्रशिक्षण केंद्र में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (EAP) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Entrepreneurship Development Institute of India (EDII) द्वारा अरन्या उद्यमिता परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में तांदुला एग्रो फेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPC) झलमला के सदस्यों सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूह (SHG) और किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में DFO बालोद अभिषेक अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं ICICI Foundation से अशफाक और अनिल कुमार तथा ग्राम पंचायत झलमला के सरपंच थानू चुम्मन ठाकुर भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में तांदुला एग्रो फेड FPC के चेयरमैन ओमप्रकाश साहू, सीईओ भूपेन्द्र कुमार, तथा सक्षम FPC के चेयरमैन टिकाम ठाकुर सहित कई सदस्य भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वनोपज आधारित उद्यमिता, लघु वनोपज (MFP) संग्रहण, प्रसंस्करण, बाजार से जुड़ाव तथा उत्पाद गुणवत्ता प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। तकनीकी विशेषज्ञ शैलेन्द्र देवांगन ने विभिन्न वनोपजों के प्रसंस्करण और उनके मूल्य संवर्धन के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर EDII के ब्लॉक फैसिलिटेटर सोमेश कुमार ने अरन्या उद्यमिता परियोजना की रूपरेखा और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं ICICI Foundation के अशफाक ने FPO सदस्यों को उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन सोमेश कुमार, ब्लॉक फैसिलिटेटर EDII द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में वनोपज आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

You cannot copy content of this page