रायपुर में ट्रेनर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम (ToT) का शुभारंभ, उद्यमिता को बढ़ावा देने प्रशिक्षित ट्रेनर्स तैयार करने की पहल



रायपुर, 16 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ में उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रायपुर स्थित Baroda RSETI Raipur में ट्रेनर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम (ToT) का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम Chhattisgarh Entrepreneurship Development Centre (CGEDC) के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जो वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ तथा Entrepreneurship Development Institute of India (EDII), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में संचालित हो रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक त्रिवेदी (CGEDC) रहे। इस अवसर पर गुरुकल्यान नायक, Entrepreneurship Development Institute of India, रायपुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए लगभग 30 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य में उद्यमिता के विकास के लिए प्रशिक्षित ट्रेनर्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं, महिलाओं और संभावित उद्यमियों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

16 से 20 मार्च 2026 तक चलने वाले इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास की मूल अवधारणाओं के साथ-साथ व्यवसायिक अवसरों की पहचान, संभावित उद्यमियों का चयन, व्यवसाय योजना तैयार करना, प्रशिक्षण पद्धति, उद्यमिता प्रेरणा तथा Entrepreneurship Development Programme (EDP) के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए समूह गतिविधियाँ, व्यवहारिक अभ्यास और क्षेत्रीय अध्ययन भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि उन्हें व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो सके। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में प्रशिक्षित ट्रेनर्स का एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है, जो भविष्य में विभिन्न जिलों में उद्यमिता विकास कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय मुकुल वेदी, प्रोजेक्ट मैनेजर, CGEDC द्वारा किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page