बालोद/डौंडी। ग्रामीण साहू समाज गिधाली परिक्षेत्र कुसुमकसा, तहसील डौंडी में भक्त मां कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साहू समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के तहत पापमोचनी एकादशी के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य सुश्री नीलिमा श्याम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील साहू समाज के अध्यक्ष हिंसा राम साहू ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में तहसील साहू समाज के सचिव रतन साहू, भोज कुमार साहू, ग्राम गिधाली के ग्राम पटेल लिखन लाल बालेंद्र, ग्राम प्रमुख लखन लाल भुवार्य, बिदेशी राम मशियारे, प्रभुराम भुवार्य, निरभे राम साहू, दुर्गा साहू, रोहिदास साहू, लेखीका साहू, मोतिन बाई साहू, धनेश्वर साहू सहित समाज के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष देवशण साहू और भागी राम साहू भी उपस्थित रहे।
भक्त मां कर्मा जयंती के अवसर पर कलश यात्रा निकालकर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। इसके बाद हिंसा राम साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया और महिलाओं द्वारा माता की महाआरती की गई। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनका उपस्थित जनसमुदाय ने आनंद लिया।
मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष दशरथ साहू के मार्गदर्शन में किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों को भोजन प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन परिक्षेत्र साहू समाज कुसुमकसा के अध्यक्ष टिकेंद्र साहू ने किया।
