DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हाथियों का कहर हुआ कम, गंगरेल आवागमन से हटा प्रतिबंध , कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

दादू सिन्हा धमतरी / धमतरी गुरुवार यानी कि आज हाथी दल का विवरण क्षेत्र गंगरेल क्षेत्र एवं आसपास के सामान्य होने से लगाए गए प्रतिबंधित आवागमन को कलेक्टर जेपी मौर्य धमतरी के द्वारा सामान्य कर दिया गया है ,धमतरी में कुछ दिनों पहले चंदा हाथियों के दल ने गंगरेल गार्डन में जमकर उत्पात मचाया था, जिससे शासन को काफी नुकसान हुआ था, हाथियों ने गार्डन के बड़े पेड़, झूले, लाइट, रेलिंग को तहस नहस कर दिया था ,हाथियों का दल विगत कुछ दिनों से गंगरेल पर्यटन क्षेत्र के आसपास विचरण कर रहा था,उनके विचरण की वजह से किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने गंगरेल पर्यटन क्षेत्र के गार्डन, बगीचा, अंगारमोती मंदिर में पर्यटकों के दर्शन तथा वाॅटर स्पोर्ट्स में गतिविधियां तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया था , जिसमें आज हाथी दल का विचरण क्षेत्र गंगरेल क्षेत्र एवं आसपास के सामान्य होने से लगाए गए प्रतिबंधित आवागमन को कलेक्टर जेपी मौर्य धमतरी के द्वारा सामान्य कर दिया गया है…

You cannot copy content of this page