DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिवाजी जयंती पर काव्य संध्या में कवियों ने बिखेरी छटा

बालोद। दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज युवा समिति सर्किल सुंदरा द्वारा रविवार को ग्राम जगन्नाथपुर (सांकरा) में शिवाजी जयंती, युवा सम्मेलन, होली मिलन एवं काव्य संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं के इस आयोजन की सराहना करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। वहीं शाम को आयोजित काव्य संध्या में वरिष्ठ कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कवियों ने अपनी रचनाओं से जहां दर्शकों को खूब गुदगुदाया, वहीं शिवाजी के पराक्रम और राष्ट्रभक्ति पर आधारित कविताओं से युवाओं में ओज और उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी न केवल पराक्रमी शासक थे, बल्कि चतुर, साहसी, ईमानदार और सर्व समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले महान व्यक्तित्व थे। उनकी युद्ध कुशलता और रणनीति से मुगल साम्राज्य भी भयभीत रहता था। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने एक सम्राट के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर ली थी।

कार्यक्रम के दौरान होली मिलन समारोह में युवाओं ने फूलों की होली खेली और नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे। पूरे आयोजन में उत्साह और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर सर्किल प्रधान छगन देशमुख, उप प्रधान प्रताप देशमुख, कोषाध्यक्ष गंगाराम देशमुख, सचिव दामेश्वर देशमुख, सह सचिव शेष कुमार देशमुख, डॉ. सुभाष हरदेल, संतोष देशमुख, योगेश्वर देशमुख, चतुर देशमुख, मेहतर राम देशमुख, वेदनाथ देशमुख, रामनाथ देशमुख, कामता देशमुख, पावेंद्र देशमुख (युवा अध्यक्ष), गैंदलाल देशमुख (उपाध्यक्ष), देवेंद्र देशमुख (कोषाध्यक्ष), गोपाल देशमुख (सचिव), आशीष दिल्लीवार (केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य), तुलसी देशमुख, टुकेश देशमुख, छत्रपाल देशमुख, पप्पू देशमुख, भोमेंद्र देशमुख, हलधर देशमुख, कमल नारायण देशमुख, जागेश्वर देशमुख, प्रांजल देशमुख, टुकेश्वर देशमुख, प्रताप देशमुख, एतेंद्र देशमुख, सागर देशमुख, मेघराज देशमुख, भेश देशमुख, प्रदीप देशमुख, लेमन देशमुख, तेज नारायण देशमुख, नारायण देशमुख, तोरण सुकतेल, लेखराम देशमुख सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कवियों ने दी शानदार प्रस्तुति

कार्यक्रम के अंतिम चरण में आयोजित कवि सम्मेलन में लोगों ने काव्य संध्या का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि मीर अली मीर, कृष्णा भारती, सीताराम साहू श्याम, जगदीश देशमुख, प्यारेलाल देशमुख, नवीन देशमुख, पुष्कर सिंह राज, जयकांत पटेल, लालेश्वर साहू और उमेश कुमार यादव ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों ने वीर रस, हास्य रस और श्रृंगार रस की कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं कवियों का सम्मान किया गया।

You cannot copy content of this page