DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्ग–ताडोकी रेल लाइन का देवरी गेट 20 मार्च से स्थायी रूप से बंद होगा, रोड अंडर ब्रिज से होगी आवाजाही

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत दुर्ग–ताडोकी रेल लाइन में गुंडरदेही लाटाबोर के पास स्थित मानव सहित समपार फाटक क्रमांक DD-27 (देवरी गेट), कि.मी. 896/14-15 को स्थायी रूप से बंद करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार उक्त समपार फाटक को 20 मार्च 2026 की मध्यरात्रि 24:00 बजे से स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

रेलवे द्वारा इस फाटक के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) का निर्माण कराया जा चुका है। फाटक बंद होने के बाद क्षेत्र के लोगों की आवाजाही इसी रोड अंडर ब्रिज के माध्यम से होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे समपार फाटक बंद होने के बाद आवागमन के लिए रोड अंडर ब्रिज का ही उपयोग करें।

You cannot copy content of this page