DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में शिवाजी जयंती, युवा सम्मेलन, होली मिलन और काव्य संध्या कार्यक्रम 8 मार्च को

बालोद। दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा समिति सर्किल सुंदरा के अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर में शिवाजी जयंती, युवा सम्मेलन, होली मिलन एवं काव्य संध्या कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च को किया जा रहा है। जिसके तहत सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण, कुर्मी ध्वज गान, पुरोधाओं के तैलचित्र पर माल्यार्पण, अतिथियों को उद्बोधन, सुबह 10:00 से प्रतिभावान युवाओं का सम्मान एवं सम्मेलन, दोपहर 12:00 से होली मिलन समारोह, संध्या 3 बजे से व्यावसायिक एवं कृषक प्रकोष्ठ का गठन एवं परिचर्चा, संध्या 4 बजे कवियों के द्वारा शिवाजी के शौर्य पर काव्य पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रमुख कविगण मीर अली मीर, कृष्णा भारती, जगदीश प्रसाद देशमुख, सीताराम साहू, प्यारेलाल देशमुख, नवीन देशमुख, पुष्कर सिंह राज, जयकांत पटेल, लालेश्वर साहू, उमेश कुमार यादव आदि अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन की तैयारी में युवा समिति के गुनेश्वर, मेघराज, हेमशंकर, टुकेश, चुरामन देशमुख सहित अन्य जोर-जोर से जुटे हुए हैं।

You cannot copy content of this page