DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा युवा मोर्चा डौंडी लोहारा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, हिरेन्द गायकवाड़ के नेतृत्व में युवाओं को मिली जिम्मेदारी

डौंडी लोहारा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य देवेंद्र जायसवाल, महामंत्री सुमेन्द देशमुख, दुष्यंत गिरी गोस्वामी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री जयलाल मालेकर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डोमेन देशमुख तथा एकलव्य कॉलेज अध्यक्ष जसराज शर्मा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा डौंडी लोहारा मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

युवा मोर्चा डौंडी लोहारा मंडल अध्यक्ष हिरेन्द गायकवाड़ के नेतृत्व में मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित कार्यकारिणी में महामंत्री के रूप में अभिषेक जैन और प्रकाश साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में दीपक थवानी, प्रिंस शर्मा, गिरधारी भुंआय और पावेंद्र देशमुख को जिम्मेदारी दी गई है।

कोषाध्यक्ष के रूप में प्रणव साहू तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में तामेश साहू को नियुक्त किया गया है। मंत्री के रूप में दिलीप कोसमा, गोविंदा टांक और राहुल सोनकर को दायित्व सौंपा गया है। कार्यालय मंत्री के रूप में लोकेश दुबे तथा सह कार्यालय मंत्री के रूप में सोहन पटेल को जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया प्रभारी के रूप में भागवत कोठारी और सह मीडिया प्रभारी के रूप में अंकुश शर्मा को नियुक्त किया गया है। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में मनीष कोकिला तथा सह सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में रोहन सिन्हा को दायित्व सौंपा गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जयंत देशमुख, रूदेश साहू, आशीष हरदेल, मुकेश राजपूत, राजेश सहारे, गोपेश्वर शर्मा, रुस्तम अटल, किशन साहू, चितेश्वर पिश्दा, हेमलाल ठाकुर, तारकेश्वर प्रकाश देशमुख, गोपाल चंदू निषाद, चंद्रकुमार और राहुल केशरवानी को शामिल किया गया है।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिरेन्द गायकवाड़ ने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा भी व्यक्त की है।

You cannot copy content of this page