DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मिशन शक्ति अंतर्गत आईटी असिस्टेंट के संविदा पद हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च

बालोद। मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन के लिए स्वीकृत संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पाण्डेय ने बताया कि एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से अम्ब्रेला योजना ‘मिशन शक्ति’ की शुरुआत की गई है। इसी योजना के तहत जिला स्तरीय हब के लिए जिले में आईटी असिस्टेंट (सामान्य) के 01 संविदा पद की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र 18 मार्च 2026 को शाम 5:30 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट या कुरियर के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन तथा संबंधित कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

You cannot copy content of this page