DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता

बालोद। राज्य शासन के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का आयोजन 08 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय स्थित स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, बालोद सहित अन्य निर्धारित स्थलों पर आयोजित होगी।

अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में विकासखंड स्तर पर चयनित बालिका एवं महिला प्रतिभागी आयु वर्ग एवं खेल विधा के अनुसार भाग लेंगी। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स (100 मीटर, 400 मीटर दौड़, तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग तथा रस्साकशी जैसे खेल शामिल किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम स्तर पर विकासखंड स्तर से 09 से 18 वर्ष तथा 18 से 35 वर्ष के दो आयु वर्ग में चयनित बालिकाएं एवं महिलाएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र होंगी। जिला स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जानकारी निर्धारित पंजीयन प्रपत्र में प्राप्त की जाएगी।

उन्होंने चयनित बालिका एवं महिला खिलाड़ियों से अपील की है कि वे 08 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय पर विकासखंड महिला खेलकूद प्रभारी के माध्यम से उपस्थित होकर प्रतियोगिता में भाग लें।

You cannot copy content of this page