DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन ग्राम खपरी (मालीघोरी) में सम्पन्न

बालोद। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बालोद (दुधली) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन ग्राम खपरी (मालीघोरी) स्थित प्राथमिक शाला परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बालोद के प्राचार्य डॉ. एस. के. सिंह ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी. एस. रघुवंशी, कोऑर्डिनेटर सीएसवीटीयू भिलाई तथा विशिष्ट अतिथि एन. पी. नामदेव, प्राचार्य नवोदय विद्यालय दुधली उपस्थित रहे। समापन समारोह में ग्राम के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामवासियों की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके पश्चात एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि डॉ. डी. एस. रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओं को समाज सेवा का अवसर मिलता है और इसका मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों में समाज सेवा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम अधिकारी तोमन लाल देवांगन ने विद्यार्थियों को अच्छे चरित्र और आचरण के महत्व के बारे में बताया तथा उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह का मंच संचालन पुष्पेन्द्र सिन्हा एवं मनीषा साहू ने किया। इस सात दिवसीय शिविर में कुल 45 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

You cannot copy content of this page