DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पाररास में शुरू हुआ एक दिवसीय फाग प्रतियोगिता का आयोजन

बालोद। बालोद नगर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित पाररास गौठान में 6 मार्च को समस्त वार्डवासियों और ग्रामवासियों के सहयोग से मां लक्ष्मी फाग उत्सव समिति द्वारा एक दिवसीय फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से हो गई और यह आयोजन देर रात तक चलेगा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की विभिन्न चयनित फाग मंडलियां भाग लेंगी और अपनी प्रस्तुति देंगी।

समिति की ओर से विजेता मंडलियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को 3001 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2501 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को 2001 रुपये, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को 1501 रुपये, पंचम स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को 1001 रुपये तथा छठवें स्थान पर रहने वाली टीम को 701 रुपये से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा प्रतियोगिता में बेस्ट नगाड़ा वादन, बेस्ट झांकी, बेस्ट गायन और बेस्ट वेशभूषा के लिए भी विशेष पुरस्कार की व्यवस्था की गई है। सभी विजयी मंडलियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर साहू और कोषाध्यक्ष देवानंद साहू ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक फाग संस्कृति को बढ़ावा देना और कलाकारों को मंच प्रदान करना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page