DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक ही गांव के दो किसानों के घर एक साथ दिनदहाड़े चोरी, एक घर से जेवर तो दुसरे के घर से घायब हुए 71 हजार रुपए

गुंडरदेही/बालोद– ग्राम माहुद में दो किसानों के घर चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें गुंडरदेही पुलिस ने बुधवार को अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक किसान जोगेंद्र ठाकुर के घर से सोने का मंगल सूत्र व कुछ पैसे चोरी हुए हैं तो दुसरे किसान रजभान साहू के घर से 70 हजार नकदी व चांदी के जेवर कीमती 1000 कुल 71 हजार की चोरी हुई है. रजभान ने बताया मैं ग्राम माहुद बी वार्ड न0 20 थाना गुण्डरदेही में रह कर खेती किसानी का काम करता हूं। दिनांक 22.02.2021 के करीबन 11 से 12 बजे के बीच मै अपना खेत गया था। पत्नी यशवन्तीन बाई साहू राहत कार्य में सुबह 08 बजे से गांव में काम करने गयी थी। दोनो बच्चे सुबह 07 बजे स्कूल पढने गये थे कि बच्चे 12 स्कूल से घर आये तो मुझे फोन कर बताये कि घर में रखा हुआ सामान फैला हुआ है घर आओ। तब मै घर आया तो घर में रखा हुआ सामान फैला हुआ था। उसके बाद मै पेटी में रखे रूपये 70,000 रूपये को पेटी सहित नीचे उतार कर पेटी के नीचे रखे चाबी से ताला खोलकर पेटी से 100 रूपये के 28,000 रूपये तथा 500 रूपये के 42000 रूपये तथा पुराने बच्चो का चांदी का पायल 1000 रूपये कुल नगदी 70000 रूपये तथा चांदी का पायल 1000 रूपये जुमला 71000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। उक्त रकम में से चौवा महराज से 20,000 रूपये, सुंदर मारकण्डे से 8,000 रूपये, किशन धनकर से 40,000 रूपये लेनदेन का पैसा था जो धान बेंचकर हासिल की गई थी। चोर द्वारा घर में घुस कर पेटी का ताला खोलकर चोरी कर ले गया है। जिसका पता तलाश गांव एवं पास पडोस में किया पता नही चल पाया है। जिसके बाद पुलिस में उन्होंने शिकायत की।

You cannot copy content of this page