टूटी जांघ, मिली नई राह: जिला चिकित्सालय बालोद में सफल ऑपरेशन से रामकली बाई को राहत



बालोद। जिला चिकित्सालय बालोद के अस्थि रोग विशेषज्ञों ने तत्परता और कुशलता का परिचय देते हुए 56 वर्षीय बुजुर्ग मरीज श्रीमती रामकली बाई की जांघ की हड्डी का 27 फरवरी को सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से मरीज को बड़ी राहत प्राप्त हुई है।

बालोद विकासखंड के ग्राम खपरी निवासी श्रीमती रामकली बाई की दाहिनी जांघ की हड्डी टूट जाने के कारण उनके परिजनों द्वारा 23 फरवरी को उन्हें में भर्ती कराया गया था। मुख्य अस्पताल अधीक्षक श्री आर.के. श्रीमाली के मार्गदर्शन में अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा गहन जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया गया।

27 फरवरी को अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज सोरी, सर्जन डॉ. एन.के. साहू तथा निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. अविनाश मंडावी की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न किया। समन्वित प्रयास और आधुनिक चिकित्सा सुविधा के कारण ऑपरेशन सफल रहा तथा मरीज को तत्काल राहत मिली। वर्तमान में उनकी स्थिति संतोषजनक बताई गई है।

ऑपरेशन की प्रक्रिया में ओटी स्टाफ श्रीमती एस. देवदास, श्रीमती एस. नेताम, श्रीमती शिरीन, कुमारी पूर्णिमा, श्रीमती पिंकी, श्री चैतराम, श्रीमती भगवती एवं कोमल सहित अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला चिकित्सालय बालोद द्वारा समय पर उपलब्ध कराई गई गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ है कि जिला स्तर पर भी गंभीर उपचार सफलतापूर्वक किए जा सकते हैं।

You cannot copy content of this page