DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विकासखंड बस्तर में ‘वजन त्यौहार’ का आयोजन

आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों व माताओं का लिया गया वजन और ऊंचाई, पोषण स्तर की हुई जांच

बस्तर। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार विकासखंड बस्तर अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडलपाल, चेराकुर, मुंडागांव एवं छोटे आमाबाल सहित विभिन्न पंचायतों के आंगनवाड़ी केंद्रों में 9 से 18 फरवरी तक “वजन त्यौहार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में विभागीय आदेशानुसार नियमित रूप से संपन्न कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती माताओं, शिशुवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं का वजन एवं ऊंचाई मापी गई। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों और माताओं के पोषण स्तर की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पर्यवेक्षक सुश्री माया यादव का विशेष योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तारावती मौर्य, श्रीमती कयमती बघेल, श्रीमती मंगतीन बघेल, श्रीमती नीरा मौर्य, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती मितोस कोर्राम, श्रीमती भगवती मौर्य, स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती अमिता कोर्राम सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की नियमित निगरानी करना तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में पोषण स्तर में निरंतर सुधार लाया जा सके।

You cannot copy content of this page