
बालोद। ठेठवार समाज बालोदराज के कार्यकारिणी का दो दिवसीय बैठक हुई। प्रथम दिवस का बैठक ठेठवार भवन गंजपारा बालोद में संपन्न हुआ।

बैठक प्रारंभ होने के पूर्व नवनिर्मित प्रथम तल के हाल में वैदिक रीति से पूजन का कार्य संपन्न कर नवनिर्मित हाल का लोकार्पण किया गया। उसके पश्चात बैठक में महासचिव पुरुषोत्तम यादव ने बैठक का एजेण्डा बिन्दुवार प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष पवन यादव ने आय – व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।

द्वितीय दिवस की बैठक वेबैक्स के माध्यम से ऑनलाइन हुई ।आनलाइन बैठक में अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस आनलाइन बैठक में जुड़कर पदाधिकारियों ने सहभागिता प्रदान करते हुए बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किए। इन दोनों बैठकों में सामाजिक उत्थान हेतु अनेक प्रस्तावों का अनुमोदन भी किया गया। वार्षिक अधिवेशन का आयोजन 4 अप्रैल को ठेठवार भवन गंजपारा बालोद में किया जायेगा। वार्षिक अधिवेशन का प्रमुख आकर्षण होगा युवक- युवती परिचय सम्मेलन । रचनात्मक कार्यों की श्रृंखला में एक और कड़ी युवक- युवती परिचय सम्मेलन। परिचय सम्मेलन आज के समय में समाज की महती आवश्यकता बनते जा रही है ,विवाह सम्मेलन ईश्वरीय कार्य है, बदलते युग में परिस्थितियों में बदलाव हो रहा है इसलिए ठेठवार समाज बालोद राज ने भी इस ओर कदम बढ़ाकर इस अधिवेशन में युवक युवती- परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस सम्मेलन में विवाह युवक-युवती मंच पर आकर अपना परिचय देंगे इसलिए समाज के समस्त लोगों से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में युवक- युवती परिचय सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए ग्राम प्रमुख के पास पंजीयन करा लें। अधिवेशन में नगरीय निकाय के समाज के पार्षदों एवं त्रि- स्तरीय पंचायत निर्वाचन में पंच ,सरपंच जनपद ,जिला पंचायत सदस्य के रूप में विजयश्री हासिल कर समाज को गौरवान्वित करने वाले जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभा सम्मान में समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। क्योंकि इनकी उपलब्धियों से समाज गौरवान्वित हुआ है। बैठक में ठेठवार समाज बालोदराज में महिला प्रकोष्ठ एवं नवयुवक प्रकोष्ठ को सक्रिय करने हेतु आवश्यक रणनीति तैयार की गई है। वार्षिक अधिवेशन की तैयारी के लिए 21 मार्च 2021 को ठेठवार समाज बालोदराज के कार्यकारिणी का आवश्यक बैठक आहुत किया गया है। जिसमें वार्षिक अधिवेशन के सफलतम आयोजन हेतु आवश्यक रणनीति तैयार की जाएगी।21 मार्च के पूर्व राज के अंतर्गत आने वाले ग्रामों एवं मंडल क्षेत्रों में भी आवश्यक रूप से बैठक आयोजित करने के लिए कहा गया है। जहां से सामाजिक उत्थान हेतु आवश्यक सुझाव, आगामी निर्वाचन हेतु निर्वाचन प्रक्रिया की रूप रेखा, जनगणना कार्य हेतु प्रत्येक ग्राम से एक युवक का नाम, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों की सूची मंगाई गयी है। बैठक में पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रमुख उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बल्देव यादव ने दी।
