शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न



अर्जुंदा (बालोद)। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री मोना सेन (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम) रहीं तथा अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथियों में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री सूर्यकांत गजेंद्र, मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अर्जुंदा श्री विश्वास गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री चंद्रहास देवांगन एवं श्री मुनिलाल निषाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद की प्रतिमा, मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ तथा छत्तीसगढ़ राजगीत एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया।

प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक सक्रियता, नवाचार, अधोसंरचना विकास एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि सुश्री मोना सेन ने विद्यार्थियों को निडर होकर आगे बढ़ने, कड़ी मेहनत करने एवं माता-पिता की सेवा करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘नवप्रवाह’ एवं न्यूज़लेटर के वार्षिक संस्करण का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर प्रावीण्य सूची में समाजशास्त्र विषय में चतुर्थ स्थान प्राप्त धनेश्वरी एवं अर्थशास्त्र में चतुर्थ स्थान प्राप्त अंजली जोशी को सम्मानित किया गया। कु. केशरी को शहीद दुर्वासा निषाद सर्वोच्च अंक स्नातक पुरस्कार तथा स्व. लेखराम साहू स्मृति पुरस्कार (रसायनशास्त्र में सर्वोच्च अंक) प्रदान किया गया। कु. पूजा गजेंद्र को स्व. शालिनी दशपुत्रे स्मृति पुरस्कार (स्नातकोत्तर गणित में सर्वोच्च अंक) तथा करण कुमार ध्रुव को स्व. सतीश नारायण राव दशपुत्रे स्मृति पुरस्कार (खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन) से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार राकेश कुमार एवं पायल निषाद को प्रदान किया गया, जबकि उत्कृष्ट स्वयंसेवक पुरस्कार सुदर्शन साहू, शुभम देशमुख एवं देवेंद्र ठाकुर को दिया गया।

फैकल्टी एक्सिलेंस पुरस्कार के अंतर्गत श्री मोहित साव को परीक्षा कार्य के सफल संचालन हेतु, श्रीमती दीपिका कंवर को सांस्कृतिक गतिविधियों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन तथा पत्रिका संपादन हेतु, डॉ. दीपिका को नैक मूल्यांकन के सतत क्रियान्वयन हेतु, श्री त्रिदेव को आधारभूत संरचना विकास में योगदान हेतु, सुश्री किरण एवं श्री नरेन्द्र साहू (वनस्पति विभाग) को शहीद गार्डन एवं नवग्रह उद्यान के विकास हेतु तथा डॉ. जयनेन्द्र श्रीवास को कॉलेज पत्रिका एवं न्यूज़लेटर में योगदान हेतु सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ विभाग का पुरस्कार समाजशास्त्र विभाग एवं वनस्पतिशास्त्र विभाग को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप प्रजापति, डॉ. जयनेन्द्र श्रीवास एवं छात्र राकेश कुमार ने किया तथा आभार प्रदर्शन सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती दीपिका कंवर द्वारा किया गया। समारोह में समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page