DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला स्तरीय युवा संसद में राकेश कुमार का राज्य स्तर के लिए चयन

गुंडरदेही। जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में शहीद दुर्वाशा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र राकेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पाँच प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त किया। प्रभावशाली वक्तव्य, तार्किक प्रस्तुति एवं दमदार अभिव्यक्ति के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम के लिए किया गया है।

यह जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम गुंडरदेही में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और नेतृत्व क्षमता से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता एवं नेतृत्व कौशल का विकास करना था।

राकेश कुमार की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर जिला संगठक डॉ. लीना साहू, प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी किशोर टंडन तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक यशवंत ने राकेश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page