DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शराब नीति मामले में बरी होना संविधान की जीत: आम आदमी पार्टी बालोद

बालोद। आम आदमी पार्टी बालोद, छत्तीसगढ़ ने अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया सहित 23 आरोपियों को तथाकथित शराब नीति प्रकरण में बाइज्जत बरी किए जाने को “बाबा साहेब के संविधान की जीत” बताया है। पार्टी नेताओं ने इसे सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की ऐतिहासिक विजय करार दिया।

पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेषवश झूठे मामलों में फंसाया गया था। विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया कि 21 मार्च 2024 को ईडी द्वारा गिरफ्तारी की गई थी तथा 26 जून 2024 को सीबीआई ने हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें न्यायालय से राहत मिली और अब अदालत के निर्णय में सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ईमानदारी कमाई है और न्यायालय के निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि उन पर लगाए गए आरोप सिद्ध नहीं हुए। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की मर्यादा बनाए रखने की बात कही।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्रकार, प्रदेश किसान विंग अध्यक्ष तारेंद्र चंद्राकर, प्रदेश संयुक्त सचिव दीपक आरदे, बालोद जिला अध्यक्ष बालक साहू, जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन, जिला सचिव कैलाश बंजारे, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर कुंभकार सहित अन्य पदाधिकारियों ने इसे सत्य और न्याय की जीत बताते हुए खुशी व्यक्त की। बालोद जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को बधाई दी गई और हर्ष व्यक्त किया गया।

पंकज जैन
जिला मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़

You cannot copy content of this page