DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की आसमान वृद्धि पर केन्द्र मोदी सरकार जिम्मेदार

गुरुर। दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद ने विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि देश में आसमान छू रहे पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के दाम दिन प्रतिदिन आसमान पर छू रहे है। जिसके लिए केंद्र के भाजपा मोदी सरकार जिम्मेदार है और अपने चहेते उद्योग पतियो अंबानी और अडानी एवं पूंजीपतियो को लाभ पहुंचाने के लिए जानबुझकर पेट्रोल के दाम 100 रूपये के पार डीजल 90 रूपये के पार एवं रसोई गैस 980 रूपये के पार, आज तक के सबसे अधिक दाम बढ़ाए गए है। जिससे अन्य सामग्री का रेट खुदबखुद बढ़ सके और पूंजीपतियो और उद्योग पतियो लाभ बहुच सके। पूर्व में मनमोहन सिंह की सरकार के समय 10 से 15 पैसे बढ़ते थे तब भाजपाई लोग सड़क में आकर विरोध करते थे । परन्तु जब से देश मे भाजपा नरेंद्र मोदी के सरकार आई है तब से तेल कंपनियो को छूट दिए गए है। कम्पनी रोज अपने मन चाहे रेट बढ़ा रहे। नरेंद्र मोदी की सरकार को फायदा कमीशन के रूप दे रहे है। देश के भाजपा सरकार विभिन्न राज्यो में चुने हुए सरकार पद और पैसे ताकत पर विधायको को खरीद कर कांग्रेस के सरकार को गिरा रहे है। किसानो को बर्बाद कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ प्रदेश के कांग्रेस सरकार को बदनाम करने लिए सेंट्रल पूल के चावल 60% नही खरीदा गया। जीएसटी का पैसा छग सरकार को नही दे रहें हैं। प्रधानमंत्री आवास की राशि नही दे रहे है। मनरेगा की राशि नही दे रहे है । जिसका विरोध जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग करता है।

You cannot copy content of this page