DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला स्तर पर श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से लक्ष कुमार साहू गौरवान्वित

महाविद्यालय व बालोद जिले में खुशी की लहर

बालोद।
राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार से के एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर (अर्थशास्त्र) के छात्र लक्ष कुमार साहू को सम्मानित किया गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार एवं पूरे बालोद जिले में हर्ष का वातावरण है।

लक्ष कुमार साहू विगत पाँच वर्षों से से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और निरंतर सामाजिक सरोकारों से संबंधित गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। मतदाता जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति कार्यक्रम, प्लास्टिक उन्मूलन अभियान, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। समाजोपयोगी कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें अन्य स्वयंसेवकों से अलग पहचान दिलाती है।

महाविद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी उनकी सहभागिता सदैव सराहनीय रही है। शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी से उन्होंने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

सम्मान समारोह में लक्ष कुमार साहू को मुख्य अतिथि श्री भुपेन्द्र कुलदीप, कुलसचिव, के करकमलों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में डॉ. आर. पी. अग्रवाल (पूर्व रासेयो कार्यक्रम समन्वयक), श्री जैनेन्द्र दीवान (रासेयो कार्यक्रम समन्वयक), रासेयो जिला संगठक डॉ. लीना साहू तथा समाजसेवी श्री जश्वन्त सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. के. खलखो ने बधाई देते हुए कहा कि लक्ष का कार्य अत्यंत सराहनीय है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी. एन. खरे ने भी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी लगन, अनुशासन एवं सेवा भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

अपनी उपलब्धि का श्रेय लक्ष कुमार साहू ने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विशेष रूप से वरिष्ठ स्वयंसेवक देवेंद्र कुमार साहू के मार्गदर्शन को दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के डॉ. एच. एल. मानकर, प्रो. सी. डी. मानिकपुरी, प्रो. डॉ. टी. आर. ठाकुर, डॉ. आर. डी. साहू, प्रो. शैलेंद्र आर्य, डॉ. सुनीता गणेश जोशी, प्रो. एल. के. टंडन, प्रो. जे. आर. नायक, लैब तकनीशियन श्री सी. आर. ध्रुव, श्री मिथलेश साहू, श्री खिलावन साहू, सुश्री शोभा वैष्णव, श्री आर. भंडारी सहित देवेंद्र कुमार साहू, गजेंद्र ढीमर, डिलेश्वर देशमुख, विश्वजीत बघेल, दीपचंद यादव, राजेश बक्शी, राम अवतार साहू, बिनीता, जागृति बारले, रोशन पंकज एवं अनेक स्वयंसेवकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लक्ष कुमार साहू की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का परिणाम है, बल्कि महाविद्यालय एवं जिले के लिए भी गर्व का विषय है।

You cannot copy content of this page