DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग-खेत में जली हुई पैरावट के बीच मिली कंकाल,क्या है राज, मिली कंकाल जानवर या इंसान..?

दादू सिन्हा, धमतरी। धमतरी जिले के बिरेझर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथबंद में जले हुए पैरावट में कंकाल मिलने का मामला सामने आया है.वही गांव में कंकाल मिलने से ईलाके में हड़कंप मच गई है.घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और कंकाल को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा.


ग्रामीणों के द्वारा आशंका जाहिर किया रहा है कि पास के ग्राम फुसेरा का एक चरवाहा बीते दिनों से गायब है। जो कि अभी तक घर नही लौटा है। तो ये कंकाल उसी का तो नही है?.कुरूद एसडीओपी सारिका वैद्य ने बताया की ग्राम हथबन्द में कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर तस्दीक की गई है.

जहाँ पुलिस साक्ष्य ढूंढने में लगी हुई है। अभी स्पष्ट नही हो पाया है कि कंकाल इंसान का है कि जानवर का। फिलहाल कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट की जाएगी।

You cannot copy content of this page