संजय साहू,अंडा/बालोद। बालोद–दुर्ग जिले की सीमा पर स्थित गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम ओटेबंद (बगीचा) में आयोजित 66वां श्री विष्णु महायज्ञ पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ प्रारंभ हो चुका है। विधि-विधान से हवन-पूजन का शुभारंभ होते ही यज्ञ स्थल वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मंदिर परिसर में स्थापित भगवान विष्णु की क्षीरसागर मुद्रा के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। माता लक्ष्मी सहित विराजमान भगवान के दर्शन कर भक्तजन सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर के आसपास पारंपरिक भव्य मेला भी सज चुका है। दूर-दराज से आए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। मेले में पूजन सामग्री, खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और खान-पान की दुकानों पर विशेष रौनक देखी जा रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
21 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पूज्य भगवताचार्य राष्ट्रीय संत राजीव नयन जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। वहीं प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से आदर्श नाट्य कला मंडली भेंडरा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
करीब छह दशक से अधिक पुरानी इस परंपरा में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। कदंब वृक्ष में नारियल बांधकर मनोकामना मांगने की मान्यता के कारण भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं।
ओटेबंद बगीचा का यह महायज्ञ न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है।
👉 DAILY BALOD NEWS (DB Digital Media) के WhatsApp चैनल को फॉलो करें और जिले की हर खबर सबसे पहले पाएं।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर in चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
