DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पात्र किसानों को धान खरीदी हेतु 05 फरवरी तक जारी किए जाएंगे टोकन

बालोद।राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु पात्र कृषकों को 05 फरवरी तक टोकन जारी किए जाएंगे। इसके तहत 05 एवं 06 फरवरी को संबंधित धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी।
राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे किसान जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया है, किंतु जिनके धान का सत्यापन नहीं हो पाया था, तथा ऐसे किसान जिन्होंने 10 फरवरी 2026 के पश्चात आवेदन किया एवं सत्यापन उपरांत जिनके पास धान पाया गया है, उनके लिए टोकन जारी किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, वे किसान जिन्होंने 28, 29 एवं 30 जनवरी को टोकन प्राप्त किया था, परंतु किसी कारणवश अपने धान की बिक्री नहीं कर पाए थे, उनका धान भी 05 एवं 06 फरवरी को खरीदा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिले के धान उपार्जन केंद्रों में उक्त कृषकों को आज 04 फरवरी को भी टोकन जारी किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक संबंधित धान उपार्जन केंद्रों में पहुँचकर अनिवार्य रूप से टोकन कटाकर अपने शेष धान की बिक्री सुनिश्चित करें।

You cannot copy content of this page