DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्यपाल के आमंत्रण पर तोमन साहू ने गणतंत्र दिवस समारोह में की शिरकत

रेड1 क्रॉस सोसायटी के कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर राज्यपाल से की चर्चा

रायपुर, 26 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के आमंत्रण पर तोमन साहू, चेयरमेन, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, ने आज सायंकाल राज्यपाल निवास (लोक भवन) में आयोजित गणतंत्र दिवस अभिनंदन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को बधाई दी और रेड क्रॉस सोसायटी के सामाजिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ‘समृद्ध दीदी से समृद्ध राष्ट्र’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ की छह लखपति दीदियां भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
तोमन साहू ने बताया कि राज्यपाल के मार्गदर्शन और समर्थन से रेड क्रॉस सोसायटी समाज के वंचित वर्गों की सेवा और प्रभावशाली बनाने के प्रयासों में और तेजी ला सकेगी। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में जनहित के कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में राज्यपाल ने उपस्थित पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं और गणमान्य नागरिकों से भी मुलाकात की और उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page