DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के शहीदों को नमन, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह

बालोद। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, बालोद में भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसे प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने किया। इसके पश्चात प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर पुलिस सेवा में चयनित उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के विभिन्न नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कर्तव्य पालन के दौरान अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान दिया। इन शहीदों में सहायक प्लाटून कमांडर नारद राम निषाद, आरक्षक टिकेश्वर देशमुख, प्रधान आरक्षक धनंजय सिंह, आरक्षक रमेश साहू और आरक्षक किशन चुरेंद्र शामिल थे। सभी शहीदों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति और भारतीय संविधान पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, नृत्य और समूह गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें सभी अतिथियों ने सराहा। प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त करते हैं। व्याख्याता नेमसिंह साहू ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यालय के स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेट्स ने मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया, जिसमें जूनियर वर्ग में एनसीसी कैडेट्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन हरिश्चंद्र पटेल ने किया।

You cannot copy content of this page