घनश्याम सिंह गुप्त पी.जी. कॉलेज बालोद के तीन खिलाड़ी राज्य हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित



बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद (छत्तीसगढ़) के छात्र हुलेंद्र, त्रिशांत एवं तुलेश्वर ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इन तीनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जिसका आयोजन 5 से 6 फरवरी 2026 तक शासकीय महाविद्यालय, रायगढ़ में किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री मनीष टोप्पो ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह चयन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ महाविद्यालय में उपलब्ध बेहतर खेल प्रशिक्षण, संसाधनों और मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
महाविद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

You cannot copy content of this page