DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन ने स्काउट गाइड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले के.एल. गजेन्द्र और प्रेमलता चंद्राकर को दिया ससम्मान प्रशस्ति पत्र

बालोद। 26 जनवरी 2026 को सरयू प्रसाद स्टेडियम, बालोद में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में जिला प्रशासन ने भारत स्काउट गाइड जिला संघ सचिव के.एल. गजेन्द्र एवं जिला संगठन आयुक्त प्रेमलता चंद्राकर को ससम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत सिंह, मंत्री कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन रहे।
के.एल. गजेन्द्र को 1992 से स्काउटिंग गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने और बालोद जिले को राज्य में स्काउटिंग क्षेत्र में अलग पहचान दिलाने के लिए सम्मानित किया गया। उनका मार्गदर्शन एवं नेतृत्व जिले के स्काउट-गाइड, रोवर और रेंजर दल को लगातार राज्य पुरस्कारों और राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में शामिल होने में मदद करता रहा है।
डीओसी (गाइड) प्रेमलता चंद्राकर को राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में बालोद जिले की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने, शिविर स्थल पर पूरे एक माह से अधिक समय उपस्थिति देकर आवश्यक संसाधन राज्य टीम को उपलब्ध कराने और पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस जंबूरी में बालोद जिले से 500 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए।
दोनों सम्मानितों ने कहा कि यह सम्मान पूरे जिले के स्काउट-गाइडर टीम का सम्मान है और इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपनी टीम के समर्पित सदस्यों को समर्पित किया। बालोद जिले के लिए यह गौरव की बात है कि प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी बालोद जिले में आयोजित हुई, जिसने जिले की स्काउटिंग गतिविधियों को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं।

You cannot copy content of this page