बालोद। माटी युवा कल्याण संगठन छत्तीसगढ़ एवं उम्मीद हेल्थकेयर सिवनी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 08 फरवरी 2026 (रविवार) को ग्राम लाटाबोड़ में निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के अंतर्गत आम नागरिकों के लिए कैंसर की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही आवश्यकतानुसार इलाज हेतु परामर्श एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
इस संबंध में माटी युवा कल्याण संगठन छत्तीसगढ़ के संस्थापक वैभव साहू ने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनहितकारी आयोजन को सफल बनाएं। साथ ही, यदि आसपास कोई कैंसर पीड़ित व्यक्ति हो, तो उसे इस शिविर की जानकारी देकर अनिवार्य रूप से संपर्क कराने में सहयोग करें, ताकि समय रहते जांच व उपचार संभव हो सके।
