DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“तेज रफ्तार का कहर: गुंडरदेही में भीषण सड़क हादसा, पत्नी की मौत, पति ICU में जिंदगी से जंग”

गुंडरदेही/बालोद। मंगलवार सुबह गुंडरदेही क्षेत्र के बोर्गहन चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।


🚨 तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे खुटेरी निवासी चुनूराम साहू अपनी पत्नी श्रीमती रूपा साहू के साथ बोर्गहन स्थित मेडिकल दुकान की ओर दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक (करीब 90-100 किमी/घंटा) ने उनकी टीवीएस बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


🏥 अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही रूपा साहू ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चुनूराम साहू को दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और वे ICU में इलाजरत हैं।


⚠️ लापरवाही और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।


👉 लगातार बढ़ते सड़क हादसे एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर कब लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे और प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा।

गुंडरदेही से प्रेम प्रकाश साहू की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page