DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गर्मी से पहले पानी की जंग :ओडारसकरी में पेयजल व्यवस्था की तैयारी जारी, अधूरी टंकी से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

संजय साहू,अंडा। गुंडरदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत ओडारसकरी के 16 वार्डों में गर्मी के मौसम से पहले पेयजल संकट से निपटने की तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 में सार्वजनिक सिंटेक्स टंकी एवं नलों की स्थापना कर पानी की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है।
ग्राम सरपंच अनिल सोनी ने बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व गांव में पेयजल की गंभीर समस्या थी। उस समय ग्रामीणों को दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी लाना पड़ता था। स्थिति को देखते हुए जनपद विकास निधि एवं 15वें वित्त आयोग की राशि से सार्वजनिक सिंटेक्स टंकी स्थापित कर पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया।
सरपंच ने बताया कि केंद्र सरकार की “हर घर नल, हर घर जल” योजना और जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव पानी पहुंचाने का लक्ष्य है, लेकिन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत ओडारसकरी की एक पानी टंकी पिछले तीन वर्षों से अधूरी पड़ी है। ठेकेदार द्वारा काम बीच में छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को आज भी पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि गर्मी शुरू होने से पहले सभी घरों में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे सांकेतिक धरना एवं प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
सरपंच अनिल सोनी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पंचायत और स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार प्रयास कर रहे हैं और संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।

You cannot copy content of this page