लियाफी की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक व अभिकर्ता नववर्ष मिलन समारोह कल बालोद में

जिलेभर के एलआईसी अभिकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, पर्यावरण पार्क में होगा आयोजन

बालोद। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) संगठन दल्ली राजहरा–बालोद द्वारा नववर्ष के शुभ अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक एवं अभिकर्ता नववर्ष मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बुधवार, 28 जनवरी 2026 को पर्यावरण पार्क, दल्ली राजहरा रोड, जेल के पास, बालोद में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा।इस महत्वपूर्ण आयोजन में जिले के समस्त एलआईसी अभिकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है। कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, अभिकर्ताओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही संगठनात्मक एकता को सशक्त करने एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जाएगा।
नववर्ष मिलन समारोह के अंतर्गत सभी अभिकर्ताओं के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई है। लियाफी संगठन ने सभी अभिकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम से पूर्व अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिससे आयोजन की व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से संपन्न की जा सकें।
कार्यक्रम से संबंधित जानकारी हेतु संपर्क करें—
अध्यक्ष: सियाद राम सपहा – 📞 93403 01062
सचिव: कुंज लाल साहू – 📞 98936 15157
कोषाध्यक्ष: संजय यादव – 📞 79995 00136

विनीत
लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी)
दल्ली राजहरा – बालोद

You cannot copy content of this page