DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम भरदा कला में हर्षोल्लास के साथ 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया

बालोद। ग्राम भरदा कला में 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व हर्ष, उल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। ग्राम के जय स्तंभ में जनपद सदस्य टुकेश्वरी भोपेंद्र साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम पंचायत भवन में सरपंच क्रांति भूषण साहू द्वारा ध्वजारोहण संपन्न हुआ। आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में ग्राम पंचायत सदस्य नामेश्वरी बांधव, आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में ग्राम पंचायत सदस्य गिरजावती साहू, तथा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में उपसरपंच डोमन साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
वहीं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में भी सरपंच क्रांति भूषण साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। ध्वजारोहण के पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मार्च-पास्ट का आयोजन किया गया। मार्च-पास्ट की सलामी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच क्रांति भूषण साहू द्वारा ली गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य टुकेश्वरी भोपेंद्र साहू, उपसरपंच डोमन साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष हरीश साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक बालाराम साहू, मिर्जा रहमान बेग, भूपेंद्र साहू, इंद्र कुमार धनकर, भुनेश्वर साहू, रोहिणी साहू, चित्ररेखा साहू, गिरजावती साहू, नामेश्वरी बांधव, रिचा सोनी, अनीता साहू, दुखित राम यादव, पुरेंद्र कुमार साहू, रूपराम साहू, दीनदयाल साहू, रूपा लहरे, गज्जूराम भारती, चंदा साहू, लोकेश यादव, चेतन देवांगन,
के.के. तिवारी (सेवानिवृत्त शिक्षक), भीखम प्रसाद कलिहारी, संतराम यादव, बालमुकुंद कलिहारी, ग्राम पंचायत सचिव नंद कुमार लहरे सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शाला परिवार की ओर से संस्था के प्राचार्य डी.आर. कोमार्य, वरिष्ठ व्याख्याता तिवारी मैडम, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक डी.आर. साहू, नवीन प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक भूपत सिंह कलिहारी, शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक नंदिता झा सहित सभी शासकीय विद्यालयों एवं सुमन पब्लिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन तिवारी मैडम एवं देवांगन सर द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page