DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रह्माकुमारीज आत्मज्ञान भवन आमापारा में गणतंत्र दिवस मनाया गया, बी.के. सरिता दीदी ने दिया संविधान पालन का संदेश

बालोद। ब्रह्माकुमारीज आत्मज्ञान भवन, आमापारा बालोद में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 77वाँ गणतंत्र दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर बी.के. सरिता दीदी ने उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान बनकर देश में लागू हुआ। आज हम सभी मिलकर 77वाँ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि संविधान के नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करें।
बी.के. सरिता दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति के भीतर राष्ट्रीयता की भावना जागृत करना तथा समाज में देशभक्ति की अलख जगाना ही इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में सदैव सकारात्मक एवं अनुशासित भूमिका निभाने का आह्वान किया।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सदस्यों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

You cannot copy content of this page