DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोड़ेवा में धूमधाम से मनाई गई गीता जयंती, कलश यात्रा से लेकर दही लूट तक दिखी आस्था की छटा

बालोद। कोसरिया यादव राउत समाज द्वारा जय मां गौरैया सर्किल के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कोड़ेवा में गुरुवार को गीता जयंती एवं यादव मिलन समारोह श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे कलश शोभायात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया।
दोपहर 12 बजे अतिथि स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद रहे, जबकि अध्यक्षता जय मां गौरैया सर्किल चौरेल के अध्यक्ष दुखुराम यादव ने की। विधायक की धर्मपत्नी दमयंती निषाद भी विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

विधायक ने कहा: गीता से जीवन सुधारिए

मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सिंह निषाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। गीता हमें कर्म, सत्य, धर्म और मानवता का मार्ग दिखाती है। आज के समय में गीता के उपदेशों को अपनाकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं तथा नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ते हैं। समाज को संगठित होकर सकारात्मक कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए। गीता जयंती जैसे आयोजन सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।

दही लूट और सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण

कार्यक्रम के दौरान बालकृष्ण द्वारा दही लूट का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। बाजे-गाजे के साथ हुए इस आयोजन में युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात्रिकालीन कार्यक्रम में जीर्राटोला अंबागढ़ चौकी की जीवन ज्योति छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी ने शानदार प्रस्तुति दी।

You cannot copy content of this page