DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोड़ेवा में गीता महोत्सव एवं यादव मिलन समारोह गुरुवार 22 जनवरी को

बालोद। कोसरिया यादव राउत समाज द्वारा जय मां गौरैया सर्किल के तत्वाधान में ग्राम पंचायत कोड़ेवा में 22 जनवरी गुरुवार को गीता महोत्सव और यादव मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसके तहत सुबह कलश शोभायात्रा 10 बजे निकाली जाएगी। अतिथि स्वागत समारोह दोपहर 12:00 बजे से होगा। आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद होंगे। अध्यक्षता जय मां गौरैया सर्किल चौरेल के अध्यक्ष दुखुराम यादव करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मीना उमाशंकर साहू, जिला भाजपा बालोद के अध्यक्ष चेमन देशमुख, जनपद पंचायत गुण्डरदेही के उपाध्यक्ष नीतीश मोंटी यादव, जनपद सदस्य गौरी उत्तम निषाद, जनपद सदस्य किरण तारम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष संतूराम पटेल, कोड़ेवा सरपंच पुखराज देशमुख, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज पिपरिया सहित अन्य मौजूद रहेंगे। आयोजन की तैयारी में सामाजिक पदाधिकारी गण जुटे हुए हैं। रात्रिकालीन कार्यक्रम के अंतर्गत जीर्राटोला अंबागढ़ चौकी का जीवन ज्योति छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी की प्रस्तुति भी होगी। उक्त जानकारी कोसरिया यादव समाज के जय मां गौरैया सर्किल चौरेल के सचिव मनोज कुमार यादव ने दी।

You cannot copy content of this page