राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में बालोद के नेमसिंह साहू का गौरवपूर्ण सम्मान, उत्कृष्ट सेवा कार्यों की मिली राष्ट्रीय पहचान



बालोद। प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ सेवा प्रदान करने पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, बालोद के व्याख्याता एवं जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) बालोद नेमसिंह साहू को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी का भव्य एवं सफल आयोजन 9 जनवरी से 13 जनवरी तक ग्राम दूधली, जिला बालोद में संपन्न हुआ। इस महाआयोजन की सफलता में डीओसी स्काउट नेमसिंह साहू का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने पिछले तीन महीनों से लगातार जंबूरी स्थल का निरीक्षण, इंजीनियर सर्वे, चौहद्दी चिन्हांकन, भूमिपूजन, निर्माण कार्य, आयोजन से लेकर समापन तक हर चरण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए निस्वार्थ सेवा प्रदान की।
इसके साथ ही उन्होंने बीएसजी इवेंट्स पंजीयन, आवेदन प्रक्रिया, विजिटर्स पास, परिवहन एवं पार्किंग व्यवस्था जैसे अहम दायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनकी इन उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव जितेंद्र साहू द्वारा प्रतीक चिन्ह, ट्रैक सूट सहित अन्य स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस राष्ट्रीय जंबूरी में बालोद जिले से रोवर्स, रेंजर्स, सर्विस टीम एवं प्रभारी स्काउटर–गाइडर सहित कुल 512 प्रतिभागियों ने सहभागिता कर जिले का नाम रोशन किया।
सम्मान समारोह के अवसर पर राज्य आयुक्त रोवर अशोक देशमुख, जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, राज्य आयुक्त गाइड सीमा साहू, संयुक्त सचिव बीना यादव, राज्य संगठन आयुक्त द्वय अमित क्षत्रिय एवं जलवती साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त द्वय पूनम साहू एवं सरिता पांडे, जिला सचिव के.एल. गजेंद्र, जिला प्रभारी भुवन सिन्हा, मधुमाला कौशल, डीओसी गाइड प्रेमलता चंद्राकर, कोषाध्यक्ष सत्यवान पिपरिया सहित जिले के सक्रिय स्काउटर–गाइडर उपस्थित रहे।
इस सम्मान पर विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार साहू, समस्त शाला स्टाफ एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नेमसिंह साहू को शुभकामनाएँ दीं।

You cannot copy content of this page