DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस के छुटभैये नेता की ओछी हरकतें बर्दाश्त नहीं, भाजपा देगी करारा जवाब : कमल पनपालिया

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद ने कांग्रेस की युवा इकाई के एक तथाकथित नेता द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के विरुद्ध की गई अत्यंत अमर्यादित, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और हताश मानसिकता का परिचायक बताया है। भाजपा जिला बालोद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि इस प्रकार की ओछी, स्तरहीन और गंदी राजनीति को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
राजनीतिक हताशा में मानसिक संतुलन खो चुकी है कांग्रेस
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि युवा कांग्रेस के एक छुटभैये नेता की यह हरकत इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि कांग्रेस और उसकी युवा इकाई राजनीतिक रूप से पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है। जनसमर्थन समाप्त होने के बाद कांग्रेस के तथाकथित युवा नेता अब मुद्दों की राजनीति छोड़कर व्यक्तिगत हमला, चरित्रहनन और अभद्र भाषा का सहारा ले रहे हैं। यह कृत्य न केवल निंदनीय है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी सीधा हमला है।
भाजपा जिला अध्यक्ष की लोकप्रियता से घबराई कांग्रेस
भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख एक कर्मठ, संघर्षशील और बेदाग छवि वाले जननेता हैं। संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसी बढ़ते जनाधार से बौखलाकर कांग्रेस के नेता अनैतिक हथकंडों पर उतर आए हैं, जिससे उनकी घबराहट और असफलता साफ झलकती है।
सोशल मीडिया पर जहर उगलने की राजनीति नहीं चलेगी
भाजपा ने कहा कि सोशल मीडिया जैसे मंचों का दुरुपयोग कर झूठ, अपमान और अश्लील टिप्पणी फैलाना कांग्रेस की हताश राजनीति का नया चेहरा बन चुका है। भाजपा स्पष्ट करना चाहती है कि इस प्रकार की बयानबाजी और पोस्ट से न तो सच्चाई दबेगी और न ही संगठन को कमजोर किया जा सकेगा। भाजपा ऐसे कुत्सित प्रयासों का राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर करारा जवाब देना जानती है।
कानूनी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी भाजपा
पार्टी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संबंधित व्यक्ति द्वारा भाजपा या उसके किसी भी पदाधिकारी के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी, अपमानजनक पोस्ट या बयानबाजी तत्काल बंद नहीं की गई, तो भाजपा कानूनी कार्रवाई करने में तनिक भी संकोच नहीं करेगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं की होगी।
अनुशासन और संस्कार भाजपा की पहचान
भाजपा ने दो टूक कहा कि पार्टी अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रहित की राजनीति में विश्वास रखती है, लेकिन इसका यह अर्थ कदापि नहीं है कि अपमान, असत्य और दुर्भावनापूर्ण प्रचार को चुपचाप सह लिया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो भाजपा हर मोर्चे पर मजबूती से जवाब देगी और दे रही है।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की कड़ी भर्त्सना
इस पूरे मामले की भाजपा जिला बालोद के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं—यशवंत जैन, यज्ञदत्त शर्मा, प्रीतम साहू, वीरेन्द्र साहू, पवन साहू, राकेश यादव, कृष्णकांत पंवार, अभिषेक शुक्ला, राकेश यादव (छोटू), सौरभ लुनिया, हरीश कटझरे, जितेंद्र साहू, ठाकुर राम चंद्राकर, टिनेश्वर बघेल, पवन सोनबरसा, भुनेश्वरी ठाकुर, कौशल साहू, कांति सोनेश्वरी, सुरेन्द्र देशमुख, सोमेश सोरी, निशा योगी, प्रेम साहू, चंद्रलता साहू, पूजा यादव, मनीष झा, विनोद जैन, अमित चोपड़ा, अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, खेमलाल देवांगन, आनंद शर्मा, टुकेश्वर पांडे, कुसुम शर्मा, उत्तरा घरेन्द्र, योगेंद्र सिन्हा, रुपेश नायक, रामेश्वर साहू, युवराज मारकंडे, प्रकाश सिन्हा, कुलदीप साहू, विश्वास गुप्ता, सुरेश साहू, विवेक वैष्णव, गुलशन साहू, मोना टुवानी, श्याम जायसवाल, समीर खान, कृष्ण कुमार ठाकुर, टी.आर. डहरे सहित अनेक पदाधिकारियों ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

You cannot copy content of this page