प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर्स जम्बूरी में बालोद के कब मास्टर छगन बंसोर सम्मानित, छत्तीसगढ़ को दिलाया गौरव



बालोद। छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर्स जम्बूरी में बालोद जिले के सक्रिय स्काउटर एवं कब मास्टर छगन लाल बंसोर ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से प्रदेश और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित इस भव्य आयोजन में उनके समर्पणपूर्ण कार्य के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जम्बूरी के दौरान छगन बंसोर को जल व्यवस्था, पेयजल टैंकर प्रबंधन, आरओ प्लांट की सतत निगरानी, सभी स्थलों पर निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने सहित नगरीय निकाय की टीम के साथ स्वच्छता एवं साफ-सफाई समन्वय जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई थीं। उन्होंने स्काउट परिवार की ओर से देशभर से आए रोवर–रेंजर्स, स्काउट–गाइडर्स, प्रशिक्षण अधिकारियों एवं अतिथियों के लिए सुव्यवस्थित और निर्बाध व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं। इस राष्ट्रीय आयोजन का सफल संचालन शिक्षामंत्री एवं पदेन अध्यक्ष गजेंद्र यादव, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला शिक्षाधिकारी मधुलिका तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ। छगन बंसोर को यह दायित्व राज्य आयुक्त अशोक देशमुख, राज्य कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, एसओसी स्काउट अमित क्षत्रिय, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. पूनम साहू एवं जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव द्वारा सौंपा गया था। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय द्वारा उन्हें जम्बूरी मोमेंटो, ट्रैकसूट, पेन, डायरी एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह राज्य एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। जम्बूरी से लौटने के पश्चात अपने विद्यालय पहुँचने पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी कब मास्टर छगन बंसोर की सेवाओं पर गर्व व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page