दल्ली राजहरा। अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन (भारत में ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन के नाम से भी प्रसिद्ध) ने छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ पत्रकार निलेश श्रीवास्तव को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है। यह संगठन विश्व के 10 देशों और भारत के 24 राज्यों में पत्रकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सक्रिय है।
निलेश श्रीवास्तव, जो प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वर्षों से सक्रिय हैं, को प्रदेश संगठन सचिव के पद के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा, प्रदेश महासचिव विमल चंद जैन और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला की अनुशंसा पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर तारिक जकी, बेंगलुरु द्वारा प्रदान किए गए नियुक्ति पत्र से की गई। अपनी नियुक्ति पर निलेश श्रीवास्तव ने संगठन के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आईंरा इंटरनेशनल एक स्थापित संगठन है, जिसे वे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मजबूत करेंगे। निलेश श्रीवास्तव के प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त होने पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, प्रदेश महासचिव विमल जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय गोस्वामी, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अनिल मिश्रा, खैरागढ़ जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह परिहार, प्रदेश कोर कमेटी नितिन भांडेकर, शिवानी परिहार, जिला अध्यक्ष आशीष साहू, जिला उपाध्यक्ष अनूप सोनी सहित तमाम मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
निलेश श्रीवास्तव बने आईंरा इंटरनेशनल के प्रदेश संगठन सचिव, छत्तीसगढ़ में संगठन को करेंगे मजबूत
