DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में कांग्रेस ने नए नेतृत्व को सौंपी जिम्मेदारी, ब्लाक व नगर अध्यक्षों का कल पदभार ग्रहण

बालोद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बालोद जिले में ब्लाक और नगर स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। बालोद ब्लाक अध्यक्ष के रूप में नरेंद्र सिन्हा और बालोद नगर अध्यक्ष के रूप में युवा कांग्रेस नेता अंचल प्रकाश साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बालोद नगर अध्यक्ष: शिक्षित और कर्तव्यनिष्ठ युवा
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू एक शिक्षित युवा हैं। उन्होंने बी.टेक और एम.टेक तक की पढ़ाई पूरी की है। राजनीति में उनका अनुभव भी उल्लेखनीय है। पूर्व में वह 2020 में महासचिव, जिला युवा कांग्रेस बालोद, प्रदेश प्रवक्ता, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस (यंग इंडिया के बोल 2022, 2023) और कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस कमेटी बालोद शहर रह चुके हैं। अंचल प्रकाश साहू कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों और गांधी-नेहरू की विचारधारा के कट्टर अनुयायी हैं। उनके नेतृत्व से जिले के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखा जा रहा है।

बालोद ब्लाक अध्यक्ष: पंच से जिला पंचायत तक का अनुभव
बालोद ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने राजनीति की शुरुआत ग्राम पंचायत से की थी और पिछले लगभग 20 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वह ग्राम बरही निवासी हैं। पूर्व में वह ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच, ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष और किसान कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी, धनेश्वरी सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत सभापति बालोद रह चुकी हैं। नरेंद्र सिन्हा कांग्रेस पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। दोनों ब्लाक और नगर अध्यक्षों का पदभार ग्रहण समारोह राजीव भवन, बालोद में कल आयोजित होगा। इस अवसर पर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page