DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर में परिक्षेत्र स्तरीय गुहा निषाद जयंती धनोरा में धूमधाम से आयोजित, समाज के बच्चों और अतिथियों का हुआ सम्मान

गुरुर। शुक्रवार को धनोरा में परिक्षेत्र स्तरीय गुहा निषाद जयंती का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं के द्वारा बाजे-गाजे के साथ भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और गुहा निषाद जी की मूर्ति का शोभायात्रा निकाली गई। निषाद समाज भवन में जैतराम निषाद और कसका निषाद के द्वारा मूर्ति स्थापना की गई, जिसका पूजन ब्राह्मणों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया। 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी उपस्थित अतिथियों का भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि भरत मटियारा, अध्यक्ष मत्स्य विभाग बोर्ड ने कहा कि रामचंद्र और गुहा निषाद की मित्रता हमें जीवन में अपनानी चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहिए और रामायण में बताए मार्ग को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार महात्मा वंदन, नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला गैस, चरण पादुका और सरस्वती सायकिल जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के विकास के लिए काम कर रही है।
जिला पंचायत सभापति चंद्रिका गंजीर ने कहा कि समाज के लोग अपने आराध्य देव का सम्मान करें और धर्म परिवर्तन से बचें। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा ने भी अपने देवताओं और आराध्य का सम्मान करने की अपील की।


निषाद समाज के अध्यक्ष डॉ. उमेंद्र निषाद ने धनोरा समाज भवन में बाउंड्रीवाल और किचन शेड बनाने की मांग रखी। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशाप्रकाश साहू, जिला सेन समाज अध्यक्ष संतोष कौशिक, अध्यक्ष निषाद समाज कांकेर प्रकाश निषाद, सरपंच एवं जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मानस मंच पर जिज्ञासा मानस परिवार धनोरा, शीतला मानस परिवार खैरवाही, रघुकुल दीपक मानस परिवार मोखा और दीप ज्योति बालिका मानस परिवार धनोरा द्वारा विशेष मानस प्रस्तुति आयोजित की गई। संचालन दुलार साहू ने किया।
इस अवसर पर धनोरा, गुरुर, खैरवाही, मोखा, नवागांव, नरबदा, पोंड, अलोरी, भैसमुडी, मुस्केरा, मडवापथरा और अन्य क्षेत्रों के निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल और आकर्षक बना।

You cannot copy content of this page