DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम बोहारडीह में तीन दिवसीय संगीतमय मानस गान सम्मेलन का उद्घाटन, सुनीता साहू ने जीवन में रामायण के संदेश आत्मसात करने का आह्वान किया

गुरुर। ग्राम बोहारडीह में 16 से 18 जनवरी तक तीन दिवसीय संगीतमय मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सुनीता संजय साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत गुरुर रही। इस अवसर पर संध्या राजेंद्र साहू, सभापति जनपद पंचायत गुरुर; संतोशी साहू, सदस्य जनपद पंचायत गुरुर; राजेंद्र साहू, सरपंच ग्राम पंचायत बोहारडीह; दिनेश जामडार, तारा मंडावी, चंद्रेश साहू, रामस्वरूप नेताम, पुराणिक मरकाम, भरत पटेल, सेवती नागवंशी, पेमीन साहू, गणेशिया ओटी, जानकी ओटी, धर्मेंद्र टंडन और सुरुचि देशलहरे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उद्घाटन के अवसर पर सुनीता साहू ने कहा कि कथा सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कथा की बातों को अपने जीवन में आत्मसात करना जरूरी है। माताओं को चाहिए कि वे अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। उन्होंने कहा, “यदि घर में राम को अवतरित करना है, तो माताओं को कौशल्या बनना पड़ेगा।” उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए रामायण में बताए गए मार्ग को अपने जीवन में अपनाएँ। सम्मेलन में संगीतमय प्रस्तुति और कथा वाचन के माध्यम से ग्रामीणों को जीवन मूल्यों और संस्कारों की महत्वपूर्ण सीख दी जा रही है।

You cannot copy content of this page