गुरुर विकासखंड के ग्राम सोरर में सीईओ जिला पंचायत बालोद ने किया औचक आवास निरीक्षण



गुरूर। गुरुर विकासखंड के ग्राम सोरर में विगत दिनों मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत बालोद सुनील कुमार चन्द्रवंशी ने प्रातःकालीन आवास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवीन स्वीकृत लाभार्थियों के अप्रारंभ आवासों को यथाशीघ्र प्रारंभ करने तथा निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।


सीईओ ने लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे निर्माणाधीन आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम / सोखता गढ्ढा का निर्माण करें और पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर भी ध्यान दें। आवास निर्माण से संबंधित समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को त्वरित समाधान एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देने के निर्देश दिए।
इस औचक निरीक्षण में जिला समन्वयक आवास, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, अति मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग गुरुर, उपअभियंता, तकनीकी सहायक आवास / मनरेगा, आवास नोडल, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
सीईओ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हितग्राही की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता पूर्ण आवास निर्माण में सतत निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया।

You cannot copy content of this page