DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवनियुक्त अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष समीर खान का दल्ली राजहरा में आत्मीय स्वागत

बालोद। जिले के नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान का आज दल्ली राजहरा में प्रथम नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के पश्चात समीर खान ने भाजपा और अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात में राकेश द्विवेदी, स्वाधीन जैन, धर्मेन्द्र गाड़ियोक, महेश पांडे, क़ासिम क़ुरैशी, अब्दुल लतीफ, दिप सिंह, समर्थ लखानी, अफ़सर क़ुरैशी, नदीम बडगुजर, जाबिर खान, मोहम्मद अब्बास, शहनवाज खान और मोहम्मद इमरान सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। समीर खान का स्वागत करते हुए सदस्यों ने उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के विकास और सक्रियता के लिए शुभकामनाएँ दीं। जिले के नवनियुक्त अध्यक्ष का यह प्रथम नगर आगमन भाजपा और अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण साबित हुआ।

You cannot copy content of this page