राष्ट्रीय जम्बूरी में बालोद के स्काउटर जितेंद्र शर्मा सम्मानित, उत्कृष्ट सेवाओं से राष्ट्रीय मंच पर जिले का बढ़ाया मान



बालोद। प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर्स जम्बूरी में बालोद जिले के सक्रिय स्काउटर एवं शिक्षक जितेंद्र शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर के इस ऐतिहासिक आयोजन में मंच संचालन, बीएसजी की राष्ट्रीय ई-मैगजीन एवं पत्रिका निर्माण, मीडिया समन्वय, नेशनल हेडक्वाटर्स (NHQ) के उच्चाधिकारियों के अतिथि सत्कार, आवास व्यवस्था सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

9 जनवरी से 13 जनवरी तक छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर्स जम्बूरी में देशभर से स्काउटर, गाइड, रोवर एवं रेंजर्स शामिल हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ के सक्रिय स्काउटर-गाइड एवं रोवर-रेंजर्स लीडर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्री एवं पदेन अध्यक्ष गजेंद्र यादव, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

राज्य आयुक्त अशोक देशमुख, राज्य कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, एसओसी (स्काउट) अमित क्षत्रिय, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. पूनम साहू तथा जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव द्वारा बालोद जिले के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फागुन्दाह में पदस्थ व्याख्याता जितेंद्र शर्मा (प्री-ALT स्काउट मास्टर, पूर्व जिला सचिव, जिला स्काउट्स संघ बालोद) को जम्बूरी में छत्तीसगढ़ की ओर से मंच संचालन, बीएसजी राष्ट्रीय पत्रिका निर्माण में सहयोग, मीडिया प्रभारी के रूप में प्रचार-प्रसार, NHQ अधिकारियों के अतिथि सत्कार सहित अन्य महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए थे। इन दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने पर उन्हें जम्बूरी मोमेंटो, ट्रैकसूट, पेन एवं डायरी जैसे स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू, राज्य आयुक्त रोवर अशोक देशमुख, संयुक्त सचिव वीना यादव, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार क्षत्रिय, राज्य संगठन आयुक्त गाइड जलवती साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट डॉ. पूनम सिंह साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सरिता पांडे, जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी तथा जम्बूरी नोडल अधिकारी हिमांशु मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जम्बूरी के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सर्विस रोवर-रेंजर्स एवं प्रभारियों का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।

जम्बूरी से लौटने के पश्चात जितेंद्र शर्मा के विद्यालय आगमन पर प्राचार्य एल.एस. रावटे एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गिरीश हिरवानी के नेतृत्व में शाला परिवार, छात्र संघ एवं शाला प्रबंधन समिति द्वारा उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। जितेंद्र शर्मा ने इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि जितेंद्र शर्मा वर्तमान में शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही NHQ डायरेक्टर अमर क्षेत्री, ई-मैगजीन टीम प्रमुख सुनील पटेल, युवराज देशमुख, जिला जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर एवं उनकी टीम, जिला प्रेस क्लब, प्रेस क्लब बालोद, सिटी प्रेस क्लब, प्रेस रिपोर्टर क्लब तथा समस्त मीडिया हाउस के पत्रकारों का सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जम्बूरी आयोजन के दौरान सुरक्षा, आवास, जल एवं भोजन व्यवस्था एक बड़ी चुनौती थी, जिसे पूरी टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपादित किया गया। साथ ही आयोजन की सकारात्मक गतिविधियों एवं देश के विभिन्न राज्यों की कला-संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया एवं पत्रिका टीम की अहम भूमिका रही, जिससे दूधली गांव में आयोजित यह प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर्स जम्बूरी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकी।

You cannot copy content of this page