DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुण्डरदेही में जिला महिला मोर्चा व युवा मोर्चा अध्यक्षों का भव्य स्वागत, बाइक रैली से दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह

बालोद। शुक्रवार को गुण्डरदेही में भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. मोना टुवानी एवं जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष गुलशन साहू का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नियुक्ति के बाद पहली बार गुण्डरदेही पहुंचने पर दोनों नेताओं के सम्मान में कचांदूर से गुण्डरदेही भाजपा कार्यालय तक बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान पूरे मार्ग में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

यह कार्यक्रम गुण्डरदेही तहसील के चारों मंडलों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। स्वागत समारोह में दोनों मोर्चा अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. मोना टुवानी ने अपने संबोधन में कहा कि महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है। महिलाएं संगठन की रीढ़ हैं और सरकार की योजनाओं तथा पार्टी की रणनीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने महिलाओं से पार्टी के हर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

वहीं जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा युवा शक्ति पर विश्वास जताया है और युवा मोर्चा ने संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य किया है। उन्होंने युवाओं से संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

गुण्डरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि भाजपा संगठन में महिलाओं और युवाओं को विशेष महत्व देती है। बालोद जिले में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सक्षम एवं ऊर्जावान नेतृत्व को सौंपे जाने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों मोर्चा अध्यक्षों के समन्वय से पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी।

कार्यक्रम में अनूप देशमुख, श्वेता राजपूत, प्रतिमा यादव, विशाखा साहू, सुखवंती यादव, सुखिया ठाकुर, देवारिन साहू, बेणीराम साहू, सौरभ चोपड़ा, श्रीकांत वर्मा, आलोक देशमुख, लेखराम साहू, पुरुषोत्तम चंद्राकर, युवराज मारकंडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page