DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई भक्त राज गुहा निषाद जयंती, तांदुला नदी किनारे पचरी निर्माण का हुआ भूमिपूजन

बालोद। तहसील निषाद समाज बालोद द्वारा शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भक्त राज गुहा निषाद जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, वहीं केवट घाट शिवनी स्थित तांदुला नदी किनारे पचरी निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड श्री भरत मटियारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रदेश महामंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ श्री यशवंत जैन अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील निषाद समाज अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार निषाद ने की।
विशिष्ट अतिथियों में जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला आयुक्त स्काउट गाइड बालोद राकेश यादव, अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जिला मंत्री भाजपा सुरेंद्र देशमुख, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष हरिश सांखला एवं सरपंच ग्राम पंचायत शिवनी श्री बहुत सिंह नेताम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सुबह ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा पचरी निर्माण का भूमि पूजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री भरत मटियारा ने अपने संबोधन में समाज को शिक्षा के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बदलते समय के अनुरूप समाज को भी नई सोच और ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा।
वहीं श्री यशवंत जैन ने कहा कि निषाद समाज ने बीते वर्षों में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से उल्लेखनीय प्रगति की है। समाज के कर्णधारों से उन्होंने निरंतर सकारात्मक दिशा देने की अपील की।

कार्यक्रम में बालोद तहसील के सभी पचगैहा से समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवि प्रकाश पांडेय, संतोष कौशिक, जिला अध्यक्ष निषाद समाज राजेंद्र कुमार निषाद, अजीत निषाद, खिलावन निषाद, संतराम निषाद, मनीष निषाद, खेमलाल निषाद, रमेश निषाद, मकसूदन निषाद, लोकनाथ निषाद, मीडिया प्रभारी कमल निषाद, चंद्रभूषण निषाद, नर्मदा निषाद, राधिका निषाद सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page